रायपुर 20 सितम्बर 2022: विधानसभा चुनाव 2018 में बीजेपी से बागी होकर चुनाव लड़े नेताओ और पूर्व विधायकों ने बीजेपी में घर वापसी की है। इन्हे विधिवत बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में बीजेपी का भवगा गमछा पहनाकर शामिल किया गया। जिसमे सारंगढ़ की पूर्व विधायक कुमारी कामदा जोल्हे, रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, बालोद के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रह चुके अभिषेक शुक्ला, बसना से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुके संपत अग्रवाल और जेसीसी से मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन श्रीवास्तव ने कार्यकर्तओ के साथ बीजेपी ज्वाइन किया।
इन नेताओ को अमित शाह के सामने बीजेपी में वापसी की अटकले थी पर अंतिम समय में मसला अटक गया था। जिसके बाद आज इन्हे बीजेपी में शामिल किया गया। बागियों के बीजेपी में शामिल होने पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि
“हमने अपने दरवाजे खोल दिए हैं, चुनाव नजदीक आ रहा है.. जो पुराने साथी हमसे बिछड़ गए थे, वह लौटकर आ रहे हैं। कुछ नए चेहरे भी आ रहे हैं, बीजेपी आज ऐसे बहुत से चेहरों को प्रवेश करा रही है।”
मिशन 2024 : बीजेपी की आज शाम बड़ी बैठक, 144 लोकसभा सीटों की रिपोर्ट पेश करेंगे शीर्ष केंद्रीय मंत्री
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
