“स्वतंत्र बोल”
बेमेतरा 07 जून 2023. समाचार कवरेज करने गए पत्रकार के साथ कांग्रेस नेता ने मारपीट की। मारपीट से क्षुब्ध पत्रकार ने पुलिस थाने में शिकायत की तो पुलिस ने प्रारंभ में आवेदन लेने से मना करते रहे, बाद में आवेदन लिया पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
शिकायत के अनुसार जिले के इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ चेंनल के संवाददाता गौकरण यदु 5 जून को विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यालय में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मलेन को कवर करने पंहुचा था, उसे मोबाइल से रिकॉर्डिंग करता देख ललित विश्वकर्मा नामक कांग्रेस नेता बौखला गया और उसने सरेआम गौकरण के साथ बदसलूकी करते हुए मोबाइल फ़ोन छीन लिया। दोनों के बीच झूमाझटकी भी हुई, विश्वकर्मा को विधायक का बेहद करीबी बताया जाता है। घटना से उद्वेलित पत्रकारों ने सिटी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने आवेदन दिया जिसे शुरुआत में पुलिस ने लेने से मना कर दिया था, पत्रकार संगठनों का दबाव बढ़ने पर घंटो बाद आवेदन लिया पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
गृहमंत्री साहू ने किया अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय बेरला का शुभारंभ

