हमेशा आरक्षण विरोधी रही है कांग्रेस : बीजेपी नेता कौशल किशोर
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
रायपुर : राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गर्म है। आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस ली। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में बयान दिया कि हम जब सक्षम होंगे तब निष्पक्ष बनेंगे। क्या वे भारत सरकार को निष्पक्ष नहीं मानते?, राहुल गांधी ने आरक्षण को खत्म करने की भी बात कही, कांग्रेस हमेशा आरक्षण विरोधी रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री किशोर ने कहा कि पं. नेहरू से लेकर उनके तमाम नेता आरक्षण विरोधी रहे। पं. नेहरू ने दो बार डॉ. बीआर आंबेडकर को चुनाव हराने का काम किया यानी कांग्रेस शुरू से आरक्षण विरोधी रही। कांग्रेस ने कभी संविधान दिवस नहीं मनाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री किशोर ने कहा कि डॉ. आंबेडकर और संविधान सभा ने संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण को मान्यता नहीं दी थी, फिर भी ओबीसी कोटा से आंध्र प्रदेश में 4 प्रतिशत, केरल में 8 प्रतिशत और तमिलनाडु में 3.5 प्रतिशत आरक्षण मुस्लिम समुदाय को देकर संविधान का उल्लंघन किया।
उन्होंने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ, 57 वर्ष केंद्र में कांग्रेस सरकार रहते हुए संविधान दिवस नहीं बनाया गया। भारतीय संविधान हमारे लिए राष्ट्रीय ग्रंथ है इस भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 से शासकीय स्तर पर संविधान दिवस मनाना चालू किया।
