वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी ने कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा पर्चा, बीजेपी और जनता कांग्रेस उम्मीदवार गुरूवार को दाखिल करेंगे नामांकन

रायपुर 23 मार्च 2022.  खैरागढ़ उपचुनाव के लिए तीनो ही पार्टियों में उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यशोदा वर्मा पर भरोसा जताया तो बीजेपी ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर तीसरी बार डाव खेला है। उधर साख की लड़ाई लड़ रही जनता कांग्रेस जोगी ने अधिवक्ता नरेंद्र सोनी को उम्मीदवार बनाया है। जोगी कांग्रेस श्री सोनी को पूर्व विधायक देवव्रत सिंह का बहनोई बता रही है। कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने बुधवार को सीएम भूपेश बघेल और चुनाव संचालक मंत्री रविंद्र चौबे सहित वरिष्ठ नेताओ के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली बजे गाजे के साथ खैरागढ़ की सडको पर निकली। नामांकन के दाखिल करने के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित दिग्गज नेताओ ने सभा को संबोधित किया।

इससे पहले बीजेपी विक्रांत सिंह टिकट के दावेदार मे पहले क्रम पर थे। विक्रांत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के करीबी रिश्तेदार बताये जाते है, जिन्हे टिकट ना देकर पार्टी ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल को टिकट दिया है। जंघेल साल 2018 विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस उम्मीदवार रहे देवव्रत सिंह से मात्र 870 वोटो से पीछे रहे थे। 24 मार्च को नामांकन का अंतिम तारीख है ऐसे में बीजेपी और जनता कांग्रेस उम्मीदवार शक्तिप्रदर्शन कर नामांकन दाखिल करेंगे।

error: Content is protected !!