चंदेल को बधाई देते विधायकों ने की नारेबाजी: “तख़्त बदल दो ताज बदल दो, बेईमानो का राज बदल दो”

रायपुर 17 अगस्त 2022.  अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष के बाद नेता प्रतिपक्ष को भी बदल दिया। बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुए विधायक दल की बैंठक में तीन बार के विधायक नारायण चंदेल को विधायक दल का नेता चुना गया। इस पद पर साढ़े तीन वर्षो से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक थे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बदलने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को बदलने की चर्चाये शुरू हो गई थी, आनन फानन में धरम लाल कौशिक को दिल्ली जाना पड़ा था ,बताते है कि वह बीजेपी चीफ जगतप्रकाश नड्डा ने धरमलाल कौशिक को पद छोड़ने को कह दिया था। बुधवार को राजधानी पहुंची प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने विधायक दल की बैठक में शामिल हुई और सभी विधायकों को वन टू वन चर्चा कर बीजेपी हाईकमान का आदेश बताया और दिल्ली से बने प्रस्ताव को सभी ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। नारायण चंदेल अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से विधायक रहे है, साल 2018 में भाजपा विरोधी लहार के बाद भी वे जीतने में कामयाब रहे। वे पिछड़ा वर्ग से आते है।
चंदेल के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद से बीजेपी के एक गुट में ख़ुशी है। चंदेल को बधाई देने के बाद साथी विधायकों ने “तख़्त बदल दो ताज बदल दो, बेईमानो का राज बदल दो” की नारेबाजी की।

 

भाजपा मतलब भगवा नहीं है, अपने नेताओं के सेल्फ गोल से परेशान है भाजपा

error: Content is protected !!