भिलाई में कंप्यूटर आधारित परीक्षा सह प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत, एक साथ 60 कर्मचारी दे सकेंगे परीक्षा.. डीआरएम गुप्ता ने किया उद्घाटन

रायपुर/दुर्ग 28 सितम्बर 2022:  रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए भिलाई में कंप्यूटर आधारित परीक्षा सह प्रशिक्षण केंद्र बनाया है जिसका उद्घाटन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुन्दर गुप्ता ने किया। डीआरएम श्री गुप्ता ने कहा कि
“कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण केंद्र खुलने से विभागीय पदौन्नति परीक्षा हो सकेगी, जिसमे एक साथ 60 से अधिक कर्मचारी एक साथ बैठकर परीक्षा दे पाएंगे.. आगामी दिनों में इसकी संख्या बधाई जाएगी जिसके बाद 120 कर्मचारी एक साथ परीक्षा देंगे।”
कम्प्यूटरजनित परीक्षा केंद्र भिलाई रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे कॉलोनी में क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के प्रथम तल पर बनाया गया है। इसकी निगरानी हेतु पूरे हॉल में सी.सी.टीवी कैमरे लगाये गए हैं, जो सर्वर कक्ष के स्क्रीन डिस्प्ले से किया जायेगा। उदघाटन के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) आशीष मिश्रा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय भारती, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. विपीन वैष्णव, क्षेत्र प्रबंधक भिलाई स्वपनील कुमार सूर्यवंशी, मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रायपुर के रेलवे ट्रैक पर मिली दो लाशें, एक इलाके में 2 घटनाएं, एक हादसे का शिकार, दूसरे को लेकर उलझा मामला, शिनाख्त भी नहीं

 

अब 10 सितंबर तक किरंदुल नहीं जाएगी पैसेंजर ट्रेनें, दंतेवाड़ा होगा अंतिम स्टॉपेज, नक्सल दहशत की वजह से रेलवे ने लिया निर्णय

error: Content is protected !!