आईएएस द्वारा पद के दुरुपयोग की शिकायत, जाँच ठंडे बस्ते में.. सीएस कार्यालय ने माँगा जवाब !

रायपुर 13 अक्टूबर 2022.  महिला बाल विकास विभाग के संचालक द्वारा पद का दुरुपयोग कर सरकारी बंगले में साज सज्जा कराने की शिकायत की जाँच ठन्डे बस्ते में चली गई है। शिकायत के अनुसार संचालक दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा बैरन बाजार स्थित अपने सरकारी बंगले ई-3 में साज सज्जा कराया गया गया था, जिस पर सीएस ने जाँच के निर्देश दिए थे। जानकारी अनुसार उक्त शिकायत को नस्तीबद्ध कर दिया गया है।

नौकरशाहों को समझाइस ईडी की कार्यवाही: छोटी शिकायते बड़ी परेशानी का सबब बनती है।

दरअसल बंगले के रेनोवेशन का जिम्मा राजधानी के भारत यूटिलिटी नामक फार्म को दिया गया था। काम करने के बाद भी भुगतान नहीं होने भारत यूटिलिटी के संचालक ने कलेक्टर से काम का मौखिक आदेश जारी करने वाले डीपीओ की शिकायत देकर भुगतान करने मांग की तो पूरा मसला सार्वजनिक हो गया। आईएएस द्वारा पद और अधिकारों के दुरुपयोग की शिकायत मुख्य सचिव तक पहुंची तो सीएस ने विभागीय सचिव को निराकरण करने निर्देशित किया। मंत्रालयीन सूत्र बताते है कि जाँच अधिकारी ने दस्तावेजो की कमी का हवाला देकर प्रकरण नस्तीबद्ध कर दिया है। अब मुख्य सचिव कार्यालय ने उक्त शिकायत पर की गई कार्यवाही की जानकारी मांगी है।

 

आईएएस का बंगला संवारने खर्चे लाखो रूपए, सीएम से शिकायत.. तब हुआ भुगतान,, एसीबी में शिकायत!

error: Content is protected !!