धन कुबेरो की ईओडब्लू में शिकायत: करोडो का बंगला, नया रायपुर इलाके में फार्म हाउस और महँगी साइकिल, वेतन से 100 गुना अधिक की संपत्ति !

रायपुर 03 जुलाई 2022.  महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियो की शिकायत एसीबी और ईओडब्लू में हुई है। दोनों पर आय से अधिक संपत्ति रखने और सरकारी योजनाओ में भ्रष्टाचार का आरोप है। ईओडब्लू सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सहायक संचालक सुनील शर्मा ने राजेंद्र नगर में आलिशान महलनुमा घर बनाया जिसकी कीमत करोडो में है। नया रायपुर से सटे अभनपुर में करीब 25 करोड़ कीमत का फार्म हाउस और महंगी गाड़ियों का जिक्र हुआ है। शर्मा ने एक अधिकारी को 28 हजार कीमत की साइकल गिफ्ट किया है। वही उपसंचालक स्तर के एक अन्य अफसर पर सरकारी योजनाओ में भ्रष्टाचार से संपत्ति बनाने और करोडो की कीमत का फार्म हाउस की जानकारी है। उपसंचालक को एक अधिकारी मिंज का करीबी बताया जाता है। बताते है की उसके नाम पर करोडो के जमीन निवेश किया गया है। उपसंचालक को पुस्तक लिखने का शौकीन बताया जाता है। शिकायत के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने संबंधित विभाग प्रमुख को पत्र लिखा है।

बस्तर दौरे पर मंत्री भेंडिया: आंगनबाड़ी केन्द्रो का किया निरीक्षण, अव्यवस्था पर सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के निर्देश

सहायक संचालक सुनील शर्मा और अन्य अफसर को बेहद महिला बाल विकास विभाग का बेहद प्रभावशाली अधिकारी बताया जाता है। दोनों अधिकारी लंबे समय से विभाग में वजनदार पदों में पदस्थ है। बीजेपी शासनकाल में महिला बाल विकास मंत्री के ओएसडी और निज सहायक भी रहे है। वर्तमान में शर्मा और उपसंचालक के पास महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी है। शिकायत के अनुसार दोनों के पास उनके आय से करीब सौ गुना अधिक संपत्ति है।

उपसंचालक को सेवानिवृत अधिकारी का लीगल नोटिस: माफ़ी मांगे और दुष्प्रचार करना रोके अन्यथा क़ानूनी कार्यवाही हेतु तैयार रहे.. मामला महिला बाल विकास विभाग का

error: Content is protected !!