CM विष्णुदेव साय ने रिमोट का बटन दबाया, महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त जारी

CM विष्णुदेव साय ने रिमोट का बटन दबाया, महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त जारी

स्वतंत्रबोल
रायपुर 01 अगस्त  2024
:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को जगदलपुर से रक्षाबंधन का तोहफा दिया। रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन एप एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान का भी शुभारंभ हुआ। 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को स्वरोज़गार के लिए 100 करोड़ रूपए का ऋण का वितरण भी हुआ है।

मुख्यमंत्री ने आम का पौधा रोपकर बस्तर ज़िले में की एक पेड़ माँ के नाम महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

सीएम विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर प्रवास के दौरान बस्तर ज़िले में एक पेड़ माँ के नाम महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को आम के पौधों का वितरण भी किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत देश में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य है। एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में 2 करोड़ 75 लाख पौधों का रोपण, वन विभाग द्वारा वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में 03 करोड़ 95 लाख 85 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है।जीएसटी सुधार के लिए GST काउंसिल के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का हुआ पुनर्गठन, मंत्री ओपी चौधरी बनाए गए सदस्य

error: Content is protected !!