स्वतंत्र बोल
रायपुर 25 फरवरी 2024. अतिथि का तात्पर्य ही है जो बिना तिथि, समय आपसे मिलने आए और उन्हें ईश्वर के समान माना गया है। एक सुंदर प्रसंग आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के अस्थाई निवास पहुना में देखने को मिला। आज सुबह ही दिल्ली प्रवास से लौटे और 40 मिनट के अल्प विश्राम के बाद ही तेलंगाना राज्य के प्रवास पर सीएम को जाना था, इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र से कुछ ग्रामीण उनसे मिलने निवास गेट के बाहर खड़े हैं। मुख्यमंत्री में बिना देरी किये सभी को अंदर बुलाया और मुलाकात की। सभी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनका आभार जताया। इस दौरान युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव भी उपस्थित थे।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी ग्रामीणों को धन्यवाद दिया और कहा कि
“आप लोग आते हैं तो ऐसा लगता है परिवार का कोई आया है, आप लोगों के असीम स्नेह का हमेशा ऋणी रहूंगा। आप लोगों के स्नेह से मेरी ऊर्जा बढ़ती है और मैं अपनी जिम्मेदारियां के प्रति दृढ़ संकल्पित हो जाता हूं। मेरी कोशिश है कि प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए अनवरत काम करता रहूं उन्हांने ग्रामीणों से कहा कि शीघ्र ही आप सभी से वापस मुलाकात होगी।”
इस मौके पर जशपुर जिले के दुलदुला से आये गणेश मिश्रा, लखन राम, नीलाम्बर राम, जगदीश सिंह, रंजीत सिंह, देवनारायण सिंह, पंतू राम, प्रेम कुमार यादव, भागीरथी सिंह, शिव कुमार राम सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।
दामाखेड़ा अब धर्म नगरी: दामाखेड़ा मे मुख्यमंत्री की घोषणा, अब धर्म नगरी दामाखेड़ा के नाम से जाना जायेगा
