पूर्व सीएम के एटीएम वाले बयान पर बिफरे सीएम भूपेश, कहा “प्रमाणित करे पूर्व मुख्यमंत्री अन्यथा क़ानूनी कार्यवाही के लिए रहे तैयार” बीजेपी का पलटवार

रायपुर 12 अक्टूबर 2022.  ईडी छापेमारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सरकार पर लगाए अवैध वसूली और एटीएम बनने के आरोपों पर बिफरे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी नेताओ और डॉ रमन सिंह को क़ानूनी कार्यवहाई की चेतावनी दी है। सीएम भूपेश ने कहा कि
“पूर्व मुख्यमंत्री गलत और आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे, सोनिया गाँधी का एटीएम बनने और कोयले में 25 रुपये प्रति टन वसूली का आरोप लगाया है अब इसे वे प्रमाणित करे… अन्यथा सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे। नहीं तो क़ानूनी कार्यवाही के साथ मानहानि दाखिल करूँगा।”
सीएम भूपेश ने कहा बीजेपी नेता अधिकारियो को धमकाना बंद करे। दरअसल एक दिन पहले रमन सिंह ने अधिकारियो को पंजा छाप अधिकारी कहकर चेताया था। सीएम भूपेश के मानहानि के दावों पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि
“विपक्ष का काम सरकार को आइना दिखाना है भाजपा ने पहले भी आइना दिखाया है। गांव गांव गली गली कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार की चर्चा है। ईडी एक स्वतंत्र संस्था है.. वह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही कर रही है तो सरकार को तकलीफ नहीं होनी चाहिए।”

ईडी छापेमारी: छापेमारी के 40 घंटे बाद भी ईडी मौन, कारोबारियों के ठिकानों से लौटी टीम.. आईएएस समीर बिश्नोई सहित अन्य से पूछताछ !

error: Content is protected !!