रायपुर 8 दिसम्बर 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुसवा बिल्ली के बयान पर एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर तंज किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रमन सिंह ने उन्हें मुसवा, कुत्ता और बिल्ली कहा, लेकिन भानुप्रतापपुर के मतदाताओं ने दिखा दिया कि सबसे बड़ा बघवा कौन है। सीएम ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के सबसे बड़े मैनेजर को उतार दिया था।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
15 साल से हर चुनाव जिताते आ रहे थे। इस बार उनकी नहीं चली और भाजपा प्रत्याशी दूसरे-तीसरे स्थान पर संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम की मौजूदगी पर उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से यह साफ है कि सर्व आदिवासी समाज का कोई वोट बैंक नहीं है। पिछले चुनाव (2018) में आम आदमी पार्टी और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशियों को जो वोट मिले थे, वही वोट सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी को मिले हैं।
चंडीगढ़ रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। यह हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की जीत है। मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली जीत है। प्रियंका गांधी ने वहां काफी मेहनत की। सीएम ने एआईसीसी के सभी महासचिवों को जीत की बधाई दी है।
समीक्षा बैठक में सीएम भूपेश बघेल के तीखे तेवर,एक सस्पेंड,कलेक्टर सहित अधिकारियों की जमकर ली क्लास
