समीक्षा बैठक में सीएम भूपेश बघेल के तीखे तेवर,एक सस्पेंड,कलेक्टर सहित अधिकारियों की जमकर ली क्लास

रायपुर 17 नवम्बर 2022: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंबागढ़ चौकी स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में योजनाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों और प्रशासन की जमकर क्लास ली।

सीएम भूपेश बघेल ने मानपुर एसडीएम पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनसे पूछा कि कितने हॉस्टल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि 2, इस पर कहा गया कि हॉस्टल का इशु तो सबसे सेंसिटिव होता है,इसकी फ्रीक्वेंसी बढ़े।

डीएफओ से पूछा कि कल भेंट-मुलाकात में संग्राहकों ने शिकायत की। डीएफओ ने बताया कि 2 मामलों में पूर्ण भुगतान हुआ है इसकी जांच की गई। शेष 2 मामलों में फड़मुशी की गलती पाई गई।

इसे गंभीर शिकायत बताते हुए सीएम ने कहा कि इसमें पावती वाला कुछ सिस्टम करें और फीडबैक लें। इससे होगा ये कि भुगतान किसी तकनीकी कारण से नहीं आया हो तो पता चल जाएगा।

साथ ही यह भी कहा कि सचिव भी अलर्ट रहें। जिन हितग्राहियों को किसी कारण से डीबीटी ट्रांसफर नहीं हुआ या कम हुआ है तो इसकी जानकारी लें और त्रुटि सुधार के लिए भेजें। इसके लिए मेकेनिज़्म बनाना होगा।

बघेल ने वन विभाग का फीडबैक लिया और हाथियों के मूवमेंट पर जानकारी ली गई, एसडीओ फारेस्ट ने बताया कि महाराष्ट्र से हाथी आ रहे हैं। एक ही झुंड है जिसमें 13 हाथी हैं। पहले नहीं थे अब सक्रिय हो गए हैं।

इस पर सीएम ने हाथियों के मूवमेंट पर बारीक नजर रखने के निर्देश दिए कहा कि अभी लोगों को इस बारे में जागरूक करें।जहां हाथी का प्रकोप अधिक है। वहां ट्रेकिंग ग्रुप बनाए गए हैं।ऐसा ही यहां भी हो। अधिकारियों ने बताया कि हाथी मित्र दल गठित किये गए हैं।

छुरिया में दिसंबर तक सड़कों के मरम्मत के निर्देश सीएम भूपेश बघेल ने दिए। अधिकारियों से कहा गया कि परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़क पर तत्काल पैच वर्क होना चाहिए। देर लगे तो तुरंत ब्लैकलिस्ट करें।

औधी की सड़कों के बारे में पूछा और शेष सभी सड़कों की स्थिति जानी कहा कि अक्सर फोकस मेन रोड पर होता है लेकिन ये पोरस बॉर्डर है। हर इलाके पर निगरानी रहे। एक बात ध्यान देनी है कि किसी समिति में ज्यादा धान एक ही दिन में आ जाये तो इस पर बारीक नजर रखें, इससे पता लगेगा कि यहां बाहर से भी धान खपाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कल भेंट-मुलाकात में मैंने देखा कि तेंदूपत्ता के मामले में जनप्रतिनिधियों को भी मालूम नहीं था। अधिकारियों को भी नहीं। ये बहुत अप्रिय बात है। इसका मतलब यह है कि जमीनी स्तर पर आपका संपर्क नहीं है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल के समक्ष सीसीएफ ने अपनी बात रखी।चारों मामले के बारे में बताया। एक मामले में बताया कि पेमेंट आ चुका था लेकिन पत्नी को मालूम नहीं था। एक मामले में प्रबंधक ने बताया कि सूची बनाते समय दूसरे की राशि चढ़ गई थी। लिखित प्रतिवेदन लिया गया है। एक मामले में बताया कि भुगतान हो चुका है। हमने पासबुक से डिटेल निकाला है।

कोरचटोला में एक मामले में पेमेंट कम क्यों हुआ, इसका रिकॉर्ड देख रहे हैं। प्रबंधक ने हमें सही फीडबैक नही दी। उन्हें निलंबित किया गया है।

सीएम ने चेताया कि जहां कहीं भी अंतर पाया गया जांच में, प्रबंधकों पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 दिन में रिपोर्ट दें।

नरक चतुर्दशी आज: सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

error: Content is protected !!