रायपुर 10 अगस्त 2023: केंद्रीय मंत्री अमित शाह के राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। सीएम ने कहा कि अमित शाह अभी तक अपने बेटे को लांच नहीं कर पाए। जितने बार आप रोकने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेंगे। उन्हें लॉन्च करने की जरूरत नहीं है। गांधी-नेहरू परिवार ने देश के लिए कुर्बानियां दी है। अमित शाह आज गृह मंत्री हैं, कल क्या थे सभी जानते हैं।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
वहीं राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए सीएम ने कहा कि पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया गया है। बस माचिस की तीली जलाने की देर है। राहुल गांधी ने जो बात कही थी वह सच साबित हो रहा है। जहां कभी कुछ नहीं हो रहा था वहां भी अब दंगे हो रहे हैं। दंगे होते हैं तो बीजेपी के लोग दुखी नहीं होते हैं। आम जनता के जान माल का नुकसान होता है तो ये लोग खुश होते हैं।भाजपा नफरत के आधार पर राजनीति करती है। सीएम ने कहा कि जितने ज्यादा दंगे होंगे उतने ज्यादा बीजेपी वाले लोग खुश होंगे। बीजेपी के मंशा के अनुरूप यह सब हो रहा है। बीजेपी के लोग भाईचारा, मिलजुलकर काम करने की बात कभी नहीं करते।
#WATCH उन्हें(स्मृति ईरानी) गांधी परिवार का फोबिया हो गया है…सभी राज्यों को खनिजों का आवंटन करने का काम केंद्र सरकार करती है। पहले सलाह ली जाती थी लेकिन अब एमएमडीआर एक्ट के बाद कोई सलाह लेने की भी जरूरत नहीं है…: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कल संसद में दिए भाषण पर… pic.twitter.com/a7r0nHxQxe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भगवान राम के ननिहाल में किया स्वागत

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।