सीएम भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किया पैसा

रायपुर 6 अक्टूबर 2022: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालकों, ग्रामीणों को 5.34 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा रही है। इसके साथ गौठान समितियों को 1.69 करोड़ और महिला समूहों को 1.11 करोड़ रूपए की लाभांश राशि वितरित की जा रही है। बता दें कि गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई राशि को मिलाकर अब तक 170.34 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज एफ. तम्बोली, संचालक पशुधन चंदन संजय त्रिपाठी, संचालक उद्यानिकी एवँ प्रक्षेत्र वानिकी श्री माथेश्वरन व्ही. भी उपस्थित हैं।

न्याय योजना की तीसरी किस्त दीवाली से पहले: संजारी बालोद विधानसभा में CM ने जनचौपाल में कहा- खेती अब लाभ का व्यवसाय

error: Content is protected !!