रायपुर 16 दिसंबर 2022: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज युवा कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने युवा कांग्रेसियों को कांग्रेस पार्टी का इतिहास बताते हुए कहा किसी पार्टी के लिए संगठन की मजबूती सबसे जरूरी है। फिर बूथ में ईमानदारी से काम होना जरूरी है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
साथ ही कांग्रेस के विचार और सिद्धांत की जानकारी भी सभी को होना चाहिए। सीएम ने कहा कि अपने काम में मेहनत लाएं। शॉर्टकट का फार्मूला नहीं अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे हैं इसका फायदा पार्टी को जरूर मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया तो मंत्री बन गए लेकिन प्रतिष्ठा उन्हें नहीं मिली। काम ऐसा हो कि पद ही नहीं समाज में भी सम्मान हो।
सीएम भूपेश बघेल हिमाचल पहुंचे,कांग्रेस ने बुलाई नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक
