सीएम भूपेश बघेल हिमाचल पहुंचे,कांग्रेस ने बुलाई नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक

रायपुर 09 दिसंबर 2022: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल पहुंच गए हैं वहां पर विधायक दल की बैठक में शामिल हो सकते हैं और मुख्यमंत्री तय करने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे. दरअसल सीएम भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश चुनाव के प्रभारी थे। उन्होंने रणनीति बनाई, 10 वादे तैयार किये जिन्होंने पार्टि की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बघेल और उनकी टीम ने पूरे चुनाव को संभाला और पार्टी को एक बड़ी जीत दिलवाने में कामयाब हुए। इस लिहाज से राज्य के कई विधायक और नेता उनके संपर्क में है तथा वरिष्ठ विधायक सीएम बनने के लिए उनसे लॉबिंग कर रहे हैं। इधर मुख्यमंत्री पद के लिए रेस में तीन नाम सबसे आगे हैं और इनमे से सीएम किसे बनाना है उसके लिए कांग्रेस ने आज बैठक बुलाई है।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल है ये नाम

बता दें कि रेस में तीन नाम आगे बताए जा रहे हैं, जिसमें सुखविंदर सिंह सुखू, मुकेश अग्निहोत्री और प्रतिभा सिंह का नाम शामिल है। हालांकि प्रतिभा सिंह सांसद हैं और उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। जबकि सुखू और अग्निहोत्री ने अपनी सीट पर जीत हासिल की है। दो अन्य नेता आशा कुमारी और कौल सिंह ठाकुर की उम्मीदें सीएम बनने के लिए हैं।

हिमाचल प्रदेश की डलहौजी विधानसभा सीट से आशा कुमारी सिंहदेव नौवीं बार चुनाव मैदान में थीं। अपनी बहन के चुनाव प्रचार के लिए अंबिकापुर विधायक व छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी पहुंचे थे पर आशा सिंह चुनाव नही जीत सकी।

सीएम भूपेश बघेल का रमन सिंह पर तंज, कहा – मुझे मुसवा-बिल्ली कहा, मतदाताओं ने दिखा दिया कौन असली बघवा

error: Content is protected !!