चंद्राकर के बयान पर CM बघेल का तीखा हमला, प्रियदर्शनी बैंक मामले में भी घेरा, बोले- वो चाह रहे हैं कि वे लोग जल्दी जेल चले जाएं…

रायपुर 26 जून 2023: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के दिन में तारे दिखाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पलटवार किया है। सीएम बघेल ने कहा, पौने पांच साल तक तो दिखा नहीं पाए, अब क्या कर लेंगे। उन्हें दिन में तारे दिखाई दे रहे हैं। इतने वरिष्ठ विधायक होंने के बाद भी उनको कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। वो ट्विटर-ट्विटर करते रहते हैं। उनके पास कोई काम नहीं रह गया है।

प्रियदर्शनी बैंक घोटाले मामले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने बयान जारी कर कहा था कि, हिम्मत है तो कार्रवाई करें। उनके इस बयान पर सीएम बघेल ने करारा जवाब दिया है। सीएम बघेल ने कहा, अजय चंद्राकर चाह रहे हैं कि वे लोग जल्दी जेल चले जाएं।

विधिसम्मत कार्रवाई होगी. इसमें दम दिखाने की क्या बात है। जोगी जी भी ऐसी कहे थे, मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ गए न।
अजय चंद्राकर का नाम नहीं है उसमें, जांच में जो भी नाम आएगा कार्रवाई होगी। हमारी पुलिस फाइल को अभी देख रही है।
गरीबों का पैसा डूबा है। बीजेपी की सरकार उस समय रही, लेकिन न जांच कराए न इन्वेस्टर का पैसा वापस कराए।
लुटेरे आराम से घूम रहे हैं।

आगे कांग्रेस के बूथ चलो अभियान पर सीएम बघेल ने कहा, बूथ सबसे महत्वपूर्व होता है। इसके माध्यम से ही चुनाव लड़ा जाता है। कांग्रेस के सब वरिष्ठ नेता बूथ चलो अभियान में शामिल हुए हैं। बस्तर से इसकी शुरुआत हुई है। बहुत सारे कार्यक्रम अन्य जगह में हो रहे हैं।

विश्व हिन्दू परिषद के ओटीटी में जो फ़िल्म बन रही उससे हिन्दू खतरे में वाले बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, हिन्दू कभी खतरे में नहीं था। इनका पद खतरे में है। जब-जब चुनाव आता है, इनको हिन्दू खतरे में लगता है। भारत का अस्तित्व कभी समाप्त नहीं हुआ। हिन्दू कभी खतरे में नहीं था। आज कैसे खतरे में हो जाएगा। ये भय दिखाकर अपने साथ करना चाहते हैं। हिन्दुओं के हित में इन्होंने क्या किया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के छग में रहकर धर्मान्तरण को लेकर दिए गए बयान पर सीएम बघेल ने कहा, इनके पास योजना नहीं है। 10 साल से उनकी सरकार है। हिन्दुओं को आगे बढ़ाने के लिए इन्होंने क्या किया। केवल यह बताया धर्मान्तरण हो रहा लव जिहाद हो रहा। हिन्दुओं को कुछ मिला नहीं सत्ता इनको मिल गई।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कांग्रेस से लड़कर देश को दूसरी आजादी मिली वाले बयान पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, हां देश आजाद 2014 में हुआ उससे पहले गुलाम था। ऐसी बच्चों को सिखा रहे हैं। परीक्षा में बच्चे यही लिखकर आ रहे हैं। जीरो नंबर मिलता है।

CM बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दी बधाई

error: Content is protected !!