बिलासपुर 30 जून 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जेपी नड्डा के दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे आ रहे हैं। इसे लेकर सीएम बघेल ने कहा कि नड्डा आ रहे हैं तो अपने प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का भी थोड़ा मान रख लें, जो प्लेन रद्द हुई हैं, उड़ान योजना जो बंद है, उसे फिर से शुरू करा दें।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बिलासपुर के यात्रियों का ध्यान रखते हुए ट्रेन रेगुलर चले इस बात को सुनिश्चित करें। भाजपा के सभी नेता छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। अमित शाह आए, गिरिराज सिंह आए, नड्डा भी आ रहे हैं। सीएम बघेल ने कहा कि इसके बाद पीएम मोदी भी आ रहे हैं। अच्छी बात है आना चाहिए। बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल बूथ चलो अभियान में बिलासपुर पहुंचे थे। जहां सीएम भूपेश ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे पर बयान दिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं पर हमला बोला है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अपने पार्टी में कब्जा करने के लिए भाजपा के नेता आपस में लड़ रहे हैं। कभी धरमलाल कौशिक, कभी नारायण चंदेल, कभी विष्णु देव साय, कभी अरुण साव, लड़ाई इनके बीच चल रही है, पहले वह अपनी पार्टी को ठीक कर लें।
‘जेपी नड्डा तत्काल माफी मांगें’: CM बघेल ने ट्वीट कर JP Nadda को लिया आड़े हाथ

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।