गरियाबंद 6 दिसंबर 2022: भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान अपने दूसरे दिवस के प्रवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम विधानसभा में 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत के 203 विकास कार्याें की सौगात दी है। जिसमें 57 करोड़ 81 लाख 71 हजार रूपये लागत के 167 कार्य के भूमिपूजन कार्य और 10 करोड़ 78 लाख रूपये लागत के 36 लोकार्पण कार्य शामिल है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
भूमिपूजन होने वाले कार्याें में विद्युत विभाग अंतर्गत 151 लाख 16 हजार रूपये लागत के 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 13 करोड़ 41 लाख 36 हजार रूपये लागत के 7 कार्य, जल संसाधन विभाग के 7 करोड़ 65 लाख 91 हजार रूपये लागत के 3 कार्य, प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना के 6 करोड़ 71 लाख 23 हजार रूपये लागत के 8 कार्य की सौगात मिली है।
साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 16 करोड़ 59 लाख 61 हजार रूपये लागत के 17 कार्य, नगर पालिका गरियाबंद अंतर्गत 3 करोड़ 82 लाख 60 हजार रूपये लागत के 33 कार्य, नगर पंचायत राजिम के 2 करोड़ 89 लाख 56 हजार रूपये लागत के 48 कार्य का तोहफा मिला है।
