जगदलपुर 09 फरवरी 2023: एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में बस्तर के चित्रकोट वाटरफॉल के तट पर तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस साल यह महोत्सव 14 फरवरी को शुरू होगा जो 16 फरवरी तक चलेगा। इन तीन दिनों में कई तरह के खेलकूद का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही अलग-अलग इलाकों के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी चित्रकोट महोत्सव मनाया जा रहा है। लोक सांस्कृतिक रंगों और विभिन्न खेलकूद से सराबोर तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव में जिले के अलग-अलग इलाकों के लोग हिस्सा लेंगे। कलेक्टर चंदन कुमार ने जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में अफसरों की बैठक लेकर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।
कलेक्टर ने कहा कि, चित्रकोट महोत्सव के लिए जिन-जिन अफसरों को जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन करें। उन्होंने महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के ठहरने, महोत्सव स्थल की सुरक्षा, साफ-सफाई एवं पर्याप्त रोशनी, ग्रामीणों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि, चित्रकोट महोत्सव में बाहर के भी किसी दिग्गज कलाकारों को बुलाया जाएगा। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से कलमकार यहां पहुंचेंगे।
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव : युवा महोत्सव में बेमेतरा के कलाकारों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
