कोंडागांव 15 जुलाई 2023: स्टूडियो 27 कोंडागांव में इंडिया हिप हॉप डांस चैंपियनशिप सीजन 12 में बच्चों ने वीडियो ऑडिशन देकर सेमीफाइनल राउंड में चुने गए हैं। फिर 26 से 30 दिसंबर 2023 को मुंबई में इंडियान हिप हॉप डासं चैंपियनशिप, सीजन 12 ग्रैंड फिनाले होगा। विजेताओं को यूएसए फीनिक्स में विश्व हिप हॉप डांस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। कोंडागांव के स्टूडियो 27 में गरीब आदिवासी बच्चों के अलावा बहुत से बच्चे डांस और नृत्य सिख रहे हैं।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
पहली बार नहीं हुआ चुनाव:ज्योति घोष ने बताया कि जब हमें पहली बार पता चला कि इंडिया हिप हॉप डांस चैंपियनशिप मुंबई में होने वाला था, तो हमने सोचा कि यह मुंबई में होना चाहिए था। तो हमने 7 बच्चों का वीडियो बनाकर भेजा, लेकिन वे भारत हिप हॉप डांस में नहीं थे। उनका कहना था कि वीडियो की गुणवत्ता खराब है और डांस के स्टेप समान नहीं हैं। इसलिए आपका चुनाव नहीं हो सकता है। फिर जब हमें बताया गया कि हम बस्तर, छत्तीसगढ़ से हैं, तो हमें दूसरा अवसर दिया गया। तीन दिन बाद, उन्होंने कहा कि वीडियो को फिर से बनाकर हमें भेजो। अब हमारा भारत हिप हॉप डासं चैपिनशिपल के सेमीफाइनल राउंड में पहुंच गया है, क्योंकि हमने फिर से अच्छी तरह से तैयारी की है।
ये मुंबई जाएंगे:मुंबई में बड़े फिनाले में ग्यारह लोग जाएंगे। जिसमें बच्चों के साथ ज्योति घोष, कमेश दास, सोंटू नायक, राहुल मनिक और राहुल राज स्टूडियो 27 में जाएंगे। वंशिखा अरोरा, मिशेल, गुंजन देविका, ख्वाइस चक्रवर्ती, निमिशा बनर्जी और उनके मेंटर कमेश दास और सोंटू नायक भी ऑडिशन में भाग लेंगे।
स्टूडियो 27 की संचालिका ज्योति घोष ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नृत्य सिखाने के लिए स्टूडियो 27 शुरू किया गया है। तीस बच्चों को अभी सिखा रहे हैं। ज्योति घोष और कामेश दास ने कोरियोग्राफ्कि बनाया था। अब जिले के बच्चे मुंबई में बस्तर का गौरव दिखाएंगे। साथ ही संचालिका स्टूडियो 27 ने कहा कि हम गरीब बच्चों को डांस सिखा रहे हैं और वे इतने अधिक पैसे नहीं दे सकते हैं जब हम 26 से 30 दिसंबर को मुंबई में जाएंगे, जिसके लिए लगभग 2 लाख रुपये खर्च होंगे। उनके कपड़े, रूकने और खाने की लागत काफी होगी। इसके लिए हमें धन की आवश्यकता होगी।

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।