बिलासपुर 25 सितम्बर 2022: बच्चे की मौत के बाद पिता ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया है। मामला केयर एन क्योर (care n cure hospital) हॉस्पिटल का है, जहाँ पेंड्रा के अमरपुर निवासी मनीष सोनी ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया है। सोनी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में किया है। आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते उनकी नवजात पुत्री की मौत हो गई।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मनीष सोनी की पत्नी काजल सोनी को डिलीवरी के लिए 16 सितंबर को केयर एंड क्योर अस्पताल में भर्ती किया गया था, उसी दिन काजल ने एक बेटी को जन्म दिया था। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ थे लेकिन 17 सितंबर को बच्ची को उल्टी हुई, जिस पर अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज किया और बच्ची को ठीक बताया.. लेकिन 19 सितंबर की शाम को बच्ची की तबीयत अचानक फिर से खराब हो गई। जिसके पास बाद केयर एंड क्योर अस्पताल के चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए और किसी शिशु रोग विशेषज्ञ के पास बच्चे को ले जाने की सलाह दी। घबराये मनीष सोनी बच्ची को लेकर सृष्टि अस्पताल के डॉक्टर रुपेश अग्रवाल के पास पहुंचे, जिन्होंने जांच के बाद बताया कि उन्होंने बच्ची को उनके पास लाने में देर कर दी है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को जो पाउडर वाला दूध पिलाया गया था, वह उसके फेफड़े में जम गया था। बच्ची के पिता के अनुसार यह दूध भी केयर एंड क्योर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा लिखा गया था। सोनी का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन सही ईलाज करता तो उसके बच्चे की जान नहीं जाती।
CG में पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू : 22 जिलों में मिल चुके केस, जानिए कितने मरीजों का चल रहा इलाज…
परिजनों ने हमारी सलाह नहीं मानीः डॉ सिद्धार्थ वर्मा
अस्पताल के संचालक डॉ सिद्धार्थ वर्मा (Dr Siddhart Verma) ने मीडिया को बताया कि बच्चे को दूध पिलाने के बाद मासूम की मालिश उनकी दादी या नानी द्वारा की गई, जिसके बाद मासूम को सास लेने में दिक्कत हुई अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर के पास लेने की बात कही, लेकिन वे इसके लिए भी टाल-मटोल करते रहे। जिसकी वजह से मासूम को समय पर इलाज नहीं मिल पाया।
मदद के लिए राह ताक रही बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बना सोल्जर, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जिंदगी
