कांग्रेस सरकार के कारण झुक गया छत्तीसगढ़ का सर- रमन सिंह

रायपुर 16 दिसंबर 2022: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पहले छत्तीसगढ़ विकसित राज्य लिए जाना जाता था अब छत्तीसगढ़ की पहचान ED और CD की बन गई है। सीएम सचिवालय के अधिकारी जेल में है या बेल में हम ये कैसे नहीं माने की सीएम भी लिप्त है। नैतिकता के नाते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस्तीफा देना चाहिए। डा. रमन ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के युवकों को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छला गया।

गरीबों के आवास का हक छीना गया, बजट के अभाव में सिंचाई परियोजनाएं अधर में है। प्रदेश में निर्माण और विकास कार्य ठप पड़े हैं। चार साल में 55 हजार करोड़ का कर्ज सरकार ने लिया है, अनुमान लगाया जा सकता है कि इससे प्रदेश के प्रति व्यक्ति पर 30 हजार का कर्ज है। डॉ. रमन सिंह ने कहा-कांग्रेस सरकार अपने चार साल पूर्ण होने पर गौरव दिवस मना रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि गौरव दिवस मनाने की भूमिका क्या है। चार साल छत्तीसगढ़ के लूट, हत्या, चोरी, भ्रष्टाचार और घटनाओं से भरा हुआ है। देशभर में जितनी बदनामी सरकार की हुई है, छत्तीसगढ़ का सर झुक गया है।

सीएम भूपेश बघेल का रमन सिंह पर तंज, कहा – मुझे मुसवा-बिल्ली कहा, मतदाताओं ने दिखा दिया कौन असली बघवा

error: Content is protected !!