सारंगढ़ बिलाईगढ़ 10 सितम्बर 2023: जनसंपर्क विभाग द्वारा जिलों में एलईडी प्रचार वाहन से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार गांव गांव शहर शहर में किया जा रहा है। जिले के बरमकेला विकासखंड के ग्राम बुदेली, सराइपाली, कुम्हारी, मल्दा, लेंधरा, दमदमा, झिकीपाली, कंचनपुर में एलईडी वैन से योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। राज्य सरकार की अक्ती तिहार का कैलेंडर, योजनाओं के पाम्पलेट आदि का वितरण भी किया गया है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
यह एलईडी प्रचार वाहन जिले के सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विकासखंड के गावों शहरों में प्रचार प्रसार करेगा। एलईडी प्रचार वाहन से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, नई औद्योगिक नीति, राजीव युवा मितान क्लब, पौनी पसारी योजना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना, शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, हाफ बिजली बिल, बेरोजगारी भत्ता, किसानों के कर्ज माफ, राम वन गमन पर्यटन परिपथ का विकास, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना, राजीव गांधी भूमिहीन खेतिहर मजदूर न्याय योजना और सुराजी योजना नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी का वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है।
पर्यटन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल : परिवहन विभाग में शुरु किया कारवां का पंजीयन

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।