किसानो से ठगी: बैंक प्रबंधन की लापरवाही से सैकड़ो किसान फसल बीमा से चुके, लीपापोती में जुटा बैंक प्रबंधन.. किसान परेशान

बेमेतरा 04 जुलाई 2022.  कृषि मंत्री के जिले में किसानो के साथ फसल बीमा के नाम पर ठगी हो गया। बैंक मैनेजर ने किसानो के खाते से पैसा काटा पर बीमा नहीं किया जिससे किसान फसल बीमा से वंचित हो गए है। मामला बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के देवरबीजा शाखा का है जहा शाखा प्रबंधक ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए 262 किसानो के खाते से पैसे काटे पर उन्हें समय रहते बीमा कंपनी में जमा नहीं किया, जिससे किसान फसल बीमा से वंचित हो गए है।

जानकारी अनुसार देवरबीजा के 262 किसानो के खाते से प्रत्येक किसान के खाते से रकबा अनुसार 2000 से 5000 रुपये फसल बीमा के लिए काटा गया पर उन्हें जमा नहीं किया गया। 262 किसानो की कुल राशि लगभग दस लाख के अधिक है। किसान वीरेंद्र अयोध्या पूरी ने बताया कि “शाखा प्रबंधक ने किसानो के साथ ठगी किया है, उसने किसानो के बैंक खाते से पैसे काटा पर उन्हें फसल बीमा कंपनी में जमा नहीं किया और अब हमें सही जानकारी भी नहीं दी जा रही है।”

किसानो द्वारा बैंक प्रबंधन से शिकायत करने के बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक कुलदीप खाखा का तबादला जांजगीर कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। खाखा के स्थान पर आये शाखा प्रबंधक अनूप भगत ने कहा कि ”पूर्व के शाखा प्रबंधक द्वारा फसल बीमा में पंचिंग नहीं करने से किसान छूट गए, उनका बीमा करने एसडीएम को पत्र लिखा गया है और किसानो का पैसा लौटाने उच्चाधिकारियों से बात चल रही है।” बैंक प्रबंधन की लापरवाही से दोहरा नुकसान झेल रहे किसान अब कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से प्रबंधन की शिकायत करेंगे।

धन कुबेरो की ईओडब्लू में शिकायत: करोडो का बंगला, नया रायपुर इलाके में फार्म हाउस और महँगी साइकिल, वेतन से 100 गुना अधिक की संपत्ति !

error: Content is protected !!