ठगी का मामला:एक जमीन का 3-3 करोड़ में तीन लोगों से सौदा, ठगी का केस दर्ज

रायपुर 3 दिसंबर 2022: सरोना की एक जमीन 3-3 करोड़ में तीन लोगों ने अलग-अलग दस्तावेज बनाकर बेच दी। उनके नाम पर दस्तावेज तैयार भी तैयार कर लिए गए। जमीन खरीदने वाले जब कब्जा लेने पहुंचे तब फर्जीवाड़ा सामने आया।

फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करने वाले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी उस विवादित जमीन पर एक चर्चित बिरयानी सेंटर चल रहा है। रिंग रोड-1 किनारे सरोना में 7000 वर्ग फीट जमीन एक कांग्रेसी नेता ने खरीदी थी। उनकी मौत के बाद पत्नी ने चिटफंड कंपनी शाइन सिटी के डायरेक्टर मोहम्मद नसीम और आमीर खान को वही जमीन बेच दी।

उन्होंने मुंबई के एक कारोबारी को जमीन बेची, इधर मौदहापारा के मोहम्मद जावेद ने वही जमीन किसी और को बेच दी। इसी दौरान रूपेश चौबे ने भी इसी जमीन की पावर ऑफ अटर्नी अपने नाम से बनाई और जमीन किसी अन्य को बेच दी। पुलिस ने मोहम्मद जावेद और रूपेश चौबे के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। ईडी भी चिटफंड कंपनी शासन सिटी के संचालकों की प्रॉपर्टी की जांच कर रही है।

कारोबारी पर 25 लाख की ठगी का केस, स्टील लेकर नहीं किया भुगतान

error: Content is protected !!