राहुल गोस्वामी
चौपाल चर्चा, 28 मई 2023.
कोर्ट पर ईडी की नजर-
प्रदेश में गड़बड़ी घोटालो में धरपकड़ में जुटी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम को कल यानी 29 मई का इंतज़ार है, उसके बाद एक बार फिर कार्यवाही में तेजी दिखेगी। दरअसल आबकारी घोटाले में शामिल कुछ आरोपितों और उनके रिश्तेदारों ने सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल किया है, जिसमे सोमवार को सुनवाई होगी। सुनवाई मे याचिकाकर्ताओं को कोई राहत मिलती है या नहीं, कल पता चलेगा.. पर चर्चा है कि उसके बाद फिर ईडी धरपकड़ की कार्यवाही करेगी। ईडी सुनवाई के चलते कार्यवाही नहीं कर रही है। उधर याचिकाकर्ता सहित प्रदेश के अधिकांश कारोबारियों की नज़रे भी कोर्ट की सुनवाई पर टीकी हुई है।
स्वतंत्र बोल बिग इंपैक्ट: मंत्री के निजी भूमि से हटा शराब दुकान, आबकारी विभाग ने बदला दुकान।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
एसपी का ट्रांसफर-
लंबे समय बहुप्रतीक्षित पुलिस अधीक्षको की तबादला सूची शुक्रवार शाम जारी हुई। उम्मीद के मुताबिक दर्जन भर कप्तान बदले गए। दुर्ग, बेमेतरा, कांकेर, बलरामपुर तबादले की जद में आये तो रायपुर के एसपी को अभी समय दिया गया है। बेमेतरा में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कलेक्टर और एसपी में तालमेल का अभाव सामने आया था, जिसके बाद दोनों को हटाने की चर्चा थी। कलेक्टर पदुमसिंग अल्मा कुछ महीने पहले ही पहुंचे थे, ऐसे में एसपी को हटा दिया गया। अभी कुछ और ट्रांसफर होंगे।
महंगे होटल से मोहभंग-
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा प्रदेश दौरे पर आये तो इस बार महंगे होटल की बजाये सर्किट हाउस में रुके। उनके लिए कमरा नंबर 502 बुक कराया गया था। इससे पहले जब भी वो आते थे तब वे वीआईपी रोड के महंगे होटलो में रुकते थे, पर पिछले बार एक अप्रत्याशित घटना का शिकार हए तो उन होटलो से दुरी बना ली।
आशिक मिजाज को कुलपति-
प्रदेश में उच्च शिक्षा का हाल किसी से छुपा नहीं है। विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार, बैकडोर एंट्री की संस्था बनकर रह गई है, तो जिम्मेदारों के लिए अय्याशी का अड्डा। दरअसल नियुक्ति के दौरान ही ऐसे लोगो को चुना जाता जाता है जो लक्ष्मी के उपासकहोते है। एक विश्वविद्यालय में आशिक मिजाज प्रोफ़ेसर को कुलपति बनाया गया है। उनके रंगीन कहानियां उच्च शिक्षा से जुड़े अधिकांश लोगो को है। बताते है की उन्होंने धर्म पत्नी को छोड़कर पीएचडी स्कॉलर से दूसरी शादी की। अब जहा पदस्थ है वहा भी ऐसी ही किस्से कहानियाँ चर्चा में है। आगामी दिनों में उस विश्वविद्यालय में भूकंप आ सकता है।
डॉ. शुक्ला का नंबर बढ़ा-
रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के नए कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला ने आते ही दीक्षांत समारोह का आयोजन कर दिया। विश्वविद्यालय में बीते तीन वर्षो से दीक्षांत नहीं हुआ था, पूर्व में रहे कुलपति ने दीक्षांत आयोजित करने की कोशिश की पर कोरोना और अन्य कारणों से सफल नहीं हो पाए। ऐसे में डॉ शुक्ला ने आते ही पहल काम दीक्षांत कराया। ऐसे भी एक कुलपति अपने कार्यकाल में एक बार दीक्षांत और नई भर्तियां जरूर चाहता है। इस समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल नहीं पहुंचे, जिसे लेकर कई तरह की चर्चाये रही। दीक्षांत में एक छोटी चूक भी हुई है, अब धोखे से हुई या सुनियोजित है.. बाद में पता चलेगा।
सीमर्स में किसका पैसा?
राजधानी के विधानसभा रोड में खुले एक क्लब में वीकेंड पार्टी के नाम पर आये दिन हंगामा होता है। यहाँ कार्यवाही नहीं होने के पीछे कुछ कारोबारियों और पुलिस अधिकारियो का हाथ है, जिन्होंने क्लब में पैसा लगाया लगाया है। सुनते है कि सब महादेव की कृपा से संभव हुआ है। प्रदेश में महादेव सट्टा की कमाई से किसी ने होटल खोला तो किसी अन्य कुछ, तो किसी ने क्लब। सीमर्स को भी महादेव का उपज बताया जाता है।
चौपाल चर्चा: अजब गजब समाज कल्याण विभाग, पीएससी की साख पर बट्टा.. और फिल्मो के शौकीन आईएएस।
