रायपुर 18 दिसंबर 2022: रायपुर में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रदेश की सबसे बड़ी कुकीज हट तैयार की गई है। इस झोपड़ी को खाया जा सकता है। इसमें चॉकलेट, अदरक वाली करारी कुकीज और क्रीम का इस्तेमाल किया गया है। इसे रायपुर के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में तैयार किया गया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
होटल के बेकरी शेफ मुरारी की टीम ने इसे तैयार किया है। शेफ ने बताया कि कि 12 दिनों की मेहनत के बाद ये विशाल हट बनी है। इसकी दीवारें, छतें और बर्फ की तरह दिखने वाली क्रीम को खाया जा सकता है। इस झोपड़ी काे क्रिसमस थीम के तहत तैयार किया गया है, जैसी यूरोपीय देशों में होती हैं। झोपड़ी के पास क्रिसमस ट्री तैयार किए गए हैं।
प्रदेश के लग्जीरियस होटल्स में से एक रायपुर के मैरियट में तैयार ये हट लोगों को क्रिसमस का एक्साइटिंग फील दे रही है। हट के साथ बड़ा क्रिसमस ट्री भी रखा गया है। सीलिंग से छोटे-छोटे सैंटा क्लाज को पैराशूट से लटकाया गया है। यहां आने वाले जब इस हट को देखते हैं तो तस्वीरें जरूर खिंचवाते हैं।
8 फीट की झोपड़ी
8 फीट ऊंची झोपड़ी बनाई गई है। इसमें मैदा और मार्जरीन (एक प्रकार का मक्खन) इस्तेमाल किया गया है। इनमें 48 किलो मैदा, 26 किलो मार्जरीन, 3 किलो काॅफी पाउडर, 6 किलो व्हाइट चॉकलेट, 12 किलो कोकोनेट पाउडर का यूज किया गया। 3 दिसंबर से 6 शेफ की टीम मिलकर इसे तैयार कर रही थी। कुकीज को ईंट के आकार में रखा गया है। होटल के एक्जीक्यूटिव शेफ उत्पल डे ने इसे पूरा करने में टीम की मदद की।
ऐसे बनाई टेस्टी हट
शेफ ने बताया कि रोजाना दो घंटे बेकिंग सेग्मेंट में काम करते। कभी 5 किलो और कभी 8 किलो मैदे से हार्ड ब्रेड बनाई जाती थी। ओवन में 43 मिनट तक ब्रेड को बेक किया जाता और 24 घंटे तक उसे नॉर्मल टेंपरेचर में रखा जाता, ताकि ब्रेड सख्त हो जाएं।
हट का बेस लकड़ी का है। झोपड़ी में रेड कलर की छत बनाने के लिए रेड फूड कलर का यूज किया गया। कुछ जगह पर कॉफी कलर का टाइल्स लगाना था, इसलिए 3 किलो काॅफी यूज किया गया। झोपड़ी के नीचे ग्रीन कारपेट दिखाने के लिए ड्राय कोकोनेट पाउडर में ग्रीन फूड कलर मिलाकर बिछाया गया। वहीं 6 किलो व्हाइट चॉकलेट से व्हाइट पीकॉक बनाया गया है।
