अपराधी को पकड़ने MP गई थी CG पुलिस, गाड़ी पलटने से ड्राइवर की डेथ, TI समेत 5 पुलिसकर्मी और आरोपी जख्मी

मनेन्द्रगढ़ 3 दिसम्बर 2022: छत्तीसगढ़ पुलिस सड़क हादसे का शिकार हो गई। अपराधी को हिरासत में लेने गई थी, तभी अपराधी को लाते वक्त रास्ते में पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक ड्राइवर की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मनेंद्रगढ़ पुलिस मप्र के नीमच से एक आरोपी को हिरासत में लेकर वापस आ रही थी, तभी जबलपुर में पुलिस टीम की वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत हो गई।

मनेन्द्रगढ़ कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह, प्रधान आरक्षक इस्तियाक खान, आरक्षक प्रमोद यादव, जितेंद्र ठाकुर और आरोपी घायल है. एएसआई दिनेश चौहान की हालत नाजुक है।

बताया जा रहा है कि सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज जबलपुर में जारी है। मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र की घटना है। स्थानीय विधायक गुलाब कमरो ने घायलों से बातचीत कर हालचाल जाना है। बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

सात छात्रों की मौत: गाडी खाई में गिरने से आईआईटी के छात्रों की मौत, दस से ज्यादा घायल

error: Content is protected !!