CG BREKING: युवा कांग्रेस में होंगे बड़े बदलाव, पार्टी के खिलाफ कानाफूसी करने वाले नेताओं पर होगी कार्रवाई
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
रायपुर 07 जून 2024: मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की तर्ज पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस Youth Congress भी बड़े बदलाव करने वाली है। इसे लेकर जल्द ही प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक की जाएगी। इसके बाद पदाधिकारियों की चुनाव में सक्रियता और निष्क्रियता को देखते हुए उनके पद घटाए या बढ़ाए जा सकते हैं।
दरअसल, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद युवा कांग्रेस की बड़ी बैठक होने वाली है। जिसमें कई बड़े पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है। युवा कांग्रेस विधानसभावार पदाधिकारियों के किए गए कामों की समीक्षा करेगी।
पदाधिकारियों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान कितना काम किया, अपने-अपने क्षेत्र में उन्हें क्या-क्या किया है। इस पर विस्तृत चर्चा होगी। क्षेत्र के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में किस तरह काम किया और पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारियों पर कितना काम हुआ सभी विषयों पर चर्चा होगी। जुआ खेलते युवा कांग्रेस का नेता गिरफ्तार

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।