CG ब्रेकिंग: नहाने गए तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

जगदलपुर 20 अप्रैल 2023: बस्तर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नगरनार में तालाब में नहाने गए शासकीय स्कूल के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। घटना की सूचना पर नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को महारानी अस्पताल लाया।

दरअसल नगरनार थाना क्षेत्र में छुट्टी के बाद स्कूली बच्चे प्रियांशु कश्यप 8 वर्ष, प्रमोद गोएल 9 वर्ष, विक्की बेसरा 8 वर्ष तीनों तालाब में नहाने गए हुए थे, जहां गहरे पानी में जाने से तीन बच्चे डूब गए और तीनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर महारानी हॉस्पिटल लाए, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन और बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार महारानी हॉस्पिटल पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ले रहे। कलेक्टर चंदन कश्यप ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा राशि देने की बात कही है।

पुलिस को देख चेकडेम में कूदे जुआरी, एक युवक की डूबने से मौत, तीसरे दिन मिला शव

error: Content is protected !!