बलरामपुर: जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. एक Tractor ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक Worker death मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे (एनएच) 343 औराझरिया घाट में करीब रात 8 बजे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें एक की मौत हो गई और 3 मजदूर घायल हो गए. घायलों का जिला चिकित्सालय बलरामपुर में इलाज जारी है. मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि मजदूर नल जल मिशन योजना के तहत काम करने के बाद रात में मीतगाई जा रहे थे. सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के मेरठ से छत्तीसगढ़ आए हुए हैं और यहां मजदूरी कर रहे थे. घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.CG BREAKING: महादेव सट्टा एप के पैनल ऑपरेटर को मिली 7 साल की जेल
