CG BREAKING: बैंक लूट की वारदात हुई फेल, अचानक बजा अलार्म, डीवीआर ले उड़े चोर
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
गरियाबंद 27 सितम्बर 2024: पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक को चोरों ने निशाना बनाया.लेकिन चोरी करने में असफल रहे.जब तक चोर अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते तब तक बैंक का अलार्म बज गया. चोरों ने बैंक का ताला तोड़ा और फिर कटर की मदद से तिजोरी तोड़ने की कोशिश की.इस दौरान गैस कटर का इस्तेमाल करके चोरों ने लॉकर को भी काटने की कोशिश की.पुलिस के मुताबिक चोर चोरी करने में असफल हो गए हैं.आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बैंक मैनेजर के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे उन्हें अलार्म का अलर्ट मिला.जिसके बाद बैंक मैनेजर ने पांडुका पुलिस को सूचना दी और बैंक पहुंचे. बैंक पहुंचने के बाद मैनेजर ने देखा कि शटर के दोनों ताले टूटे हुए हैं.इसके बाद बैंक मैनेजर ने पुलिस का इंतजार किया है.पुलिस के आने के बाद बैंक मैनेजर स्टाफ के साथ जाकर चेक किया तो बैंक के अंदर कई ताले टूटे थे. चोरों ने गैस कटर की मदद से लॉकर काटने की कोशिश की.लेकिन वो नाकामयाब रहे.इसी दौरान बैंक का अलार्म बजने के कारण चोर भाग गए.चोर अपने साथ बैंक का डीवीआर भी उखाड़ कर ले गए हैं।
वहीं पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध करके जांच शुरु की है। इस मामले में चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया है.लेकिन बड़ा सवाल ये है कि गैस कटर को मौके पर लेकर आना और फिर चोरी को अंजाम देना इतना आसान नहीं है.गैस कटर का इस्तेमाल पेशेवर अपराधी ही करते हैं,ऐसे में ये घटना किसी बड़े गिरोह की ओर भी इशारा कर रही है.आपको बता दें कि इस वारदात से पहले केनरा बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी. इस एटीएम और ग्रामीण बैंक की दूरी 24 किलोमीटर है.ऐसे में दोनों ही मामलों में एक ही गिरोह होने की आशंका जताई जा रही है।Raipur Breaking: गंज में पकड़ाया लाखों का गांजा, तस्कर गिरफ्तार
