स्वतंत्रबोल
रायगढ़ 16 जुलाई 2024 :सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले Sarangarh Bilaigarh District से दिल दहलाने वाली सड़क दुर्घटना घटित होने का मामला सामने आया है जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन जंगल मे बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन लोगों के मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 22 से अधिक लोग घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक खैरझीटी गांव के मजदूर रोजी रोटी के लिए रोजना की तरह पिअकप वाहन में सारंगढ़ जा रहे थे। तभी पिअकप क्रमांक सीजी 13 यू डी 6326 के चालक द्वारा तेज लापरवाही पूर्वक वाहन का चालन किया जा रहा था। इस दौरान वह पिअकप वाहन में नियंत्रण नही रख पाया । ऐसे में पिअकप बेकाबू होकर दुर्घटना का शिकार होकर सड़क से उतर गई और पेड़ से टकरा गया।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
इस हादसे के बाद पिअकप में सवार लोगो मे चीख पुकार के साथ भगदड़ की स्थिति बन गई। जब तक पिअकप सवार कुछ समझ पाते तब तक दुर्घटना में लोग लहूलुहान हो गए , रोने बिलखने की आवाज सी सहम गए। वही हादसे में 3 लोगो की मौत हो गई है। जबकि 22 से अधिक लोग घायल है।
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल सड़क दुर्घटना को लेकर दुर्घटना की वजह एवं डायलॉग की संख्या पर आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है पुलिस टीम राहत बचाव कार्य में जुटकर हुए घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। वही गंभीर रूप से घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रिफर कराने की कवायद में जुट चुकी है।CG NEWS: 8 जुआरी ढाई लाख कैश के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने यहां मारी रेड

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।