स्वतंत्र बोल
रायपुर 26 जून 2024. सहकारिता विभाग में तीन जिला सहकारी केंद्रीय बैंको के सीईओ बदले गए। राजनांदगांव जिला सहकारी बैंक में सीईओ रहे श्रीकांत चंद्राकर को जिला सहकारी बैंक दुर्ग का सीईओ बनाया गया है, तो जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के सीईओ रहे प्रभात कुमार मिश्रा को राजनांदगांव भेजा गया है। मिश्रा की जगह में सुनील सोढ़ी को दी है। अपैक्स बैंक के एमडी कमलनारायण कांडे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिला सहकारी बैंक दुर्ग के सीईओ सुरेंद्र कुमार जोशी के सस्पेंड होने के बाद सीईओ का पद खाली था, हृदेश शर्मा कार्यवाहक थे।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
सुनील सोढ़ी को बिलासपुर जिला सहकारी बैंक में सीईओ बनाने पर अपैक्स बैंक में जारी कमीशनखोरी चर्चाये शुरू हो गई है। विभागीय जानकारीनुसार सोनी पर पूर्व में भी गंभीर आरोप लगे थे, उसके बाद भी एमडी अपैक्स बैंक द्वारा उन्हें सीईओ बनाया है। उधर एक बड़े जिले के सीईओ स्थान परिवर्तन चाहते है, उसके लिए उन्होंने उच्चाधिकारियों से निवेदन किया है। बताते है की बैंक में मौजूदा समय में चल रहे घटनाक्रम से वे परेशान है। उधर अपैक्स बैंक के एमडी कमलनारायण कांडे की कुर्सी भी खतरे में है ,साढ़े तीन सालो से अपैक्स बैंक में प्रतिनियुक्ति पर है, उन पर भ्र्ष्ट अधिकारियो को सरंक्षण देने का आरोप है। वही गन्ना कारखाना किये गए करोडो के घपले की फाइल एक बार फिर चर्चा में है।
जिला सहकारी बैंक में फिर घोटाला, करोडो का गबन कर सहायक लेखापाल फरार.. सीईओ बोली- Swatantrabol
