रायपुर 25 सितम्बर 2022: CBI की टीम ने रायपुर में ऑपरेशन ‘मेघ चक्र’ चलाया। इस ऑपरेशन के जरिए देशभर में बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट इंटरनेट पर शेयर, अपलोड या डाउनलोड करने वालों को पकड़ा गया। सूत्रों के मुताबिक रायपुर में 2 आरोपियों को सीबीआई टीम ने गिरफ्तार किया है। शहर के सरस्वती नगर थाना इलाके के कोटा से इन्हें पकड़ा गया है। दिल्ली में इनके खिलाफ केस रजिस्टर्ड हुआ। इंटरनेट के IP एड्रेस के आधार पर इन बदमाशों को खोजती हुई CBI की टीम रायपुर पहुंची। जल्द ही बदमाशों के नामों का खुलासा होगा, फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, देश के 20 राज्यों में 56 लोकेशन पर छापेमारी जारी
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने ऑपरेशन ‘मेघ चक्र’ के चलते 21 राज्यों के 59 जगहों पर एक साथ छापा मारा। इसमें रायपुर भी शामिल था। CBI के अफसरों ने बताया कि फतेहाबाद (हरियाणा); देहरादून (उत्तराखंड); कच्छ (गुजरात); गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश); मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल); मुंबई, पुणे, नासिक, ठाणे, नांदेड़, सोलापुर, कोल्हापुर और नागपुर (महाराष्ट्र); रांची (झारखंड); चित्तूर (आंध्र प्रदेश); कृष्णा (आंध्र प्रदेश); राम नगर (कर्नाटक); कोलार (कर्नाटक); फरीदाबाद (हरियाणा); हाथरस (उत्तर प्रदेश); बेंगलुरु; कोडगु; रायपुर (छ.ग.); नई दिल्ली; चेलक्कारा (केरल); डिंडीगुल (मदुरै); गुरदासपुर और होशियारपुर (पंजाब); चेन्नई; धनबाद; राजकोट; गोवा; हैदराबाद; अजमेर; जयपुर; कुड्डालोर (तमिलनाडु); मल्लापुरम (केरल); लुनवाड़ा (गुजरात); गोधरा (गुजरात); गुवाहाटी; धीमाजी (असम); ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश); बर्धमान (पश्चिम बंगाल); महाराजगंज (उत्तर प्रदेश); सारण (बिहार); भागलपुर (बिहार); अगरतला (त्रिपुरा); मंडी (हिमाचल प्रदेश) में छापेमारी की गई है।
विदेशी वेबसाइटों पर अपलोड हो रहे अश्लील कंटेंट
सीबीआई अफसरों को इंटरपोल से इनपुट मिला। जिसमें पता चला कि, बच्चों के यौन शोषण के वीडियो फोटो विदेशी साइटों पर भेजे जा रहे हैं। सिंगापुर से प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। न्यूजीलैंड की पुलिस ने भी जानकारियां भेजीं। क्लाउड बेस्ड स्टोरेज(cloud-based storage) का उपयोग कर कई भारतीय नागरिक, बाल यौन शोषण कंटेंट वायरल / डाउनलोड / शेयर करने में शामिल पाए गए उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
अब तक हिरासत में 50 लोग
छापे के दौरान रायपुर समेत देश के कई हिस्सों से 50 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। CBI की टीम इनके मोबाइल, लैपटॉप सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर रही है। इसमें बच्चों से जुड़े बाल यौन शोषण कंटेंट मिले हैं। CBI के अफसर इस कोशिश में हैं कि, वीडियो या फोटो में दिख रहे बच्चों तक पहुंचा जाए, और फिर पीड़ितों और शोषण करने वालों की पहचान की जा सके।
एसएससी घोटाले की जांच: WBBSI के पूर्व अध्यक्ष गांगुली गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर
10 महीने पहले कोरबा में पड़ा था छापा
10 महीने पहले इसी तरह का ऑपरेशन कार्बन चलाया गया था। तब कोरबा में भी छापा पड़ा था। इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) रैकेट चला रहे अपराधियों की तलाश में सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (CBI) तब भी छत्तीसगढ़ भी पहुंची। तब देश में 14 राज्यों में 77 स्थानों पर छापा मारा। इसमें कोरबा (छत्तीसगढ़) का दर्री भी शामिल है। यहां से एक व्यक्ति को अफसर साथ लेकर गए थे। तब उसके किसी राजनीतिक दल से जुड़े होने की बातें सामने आईं थीं।
