बिलासपुर 15 दिसंबर 2022: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की हत्या में इस्तेमाल शूटर्स की कार मिली है। भरनी-परसदा गांव में पोड़ी रोड पर नीले रंग की कार मिली। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। वारदात के दिन पुलिस रायपुर टोल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही, इधर बिलासपुर-कोटा रोड से शातिर शूटर्स फरार हो गए। जांच में पता चला है कि कार का नंबर प्लेट बदला गया था।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जिस तरह से फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे सकरी पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। दैनिक भास्कर ने इस सबसे बिजी रोड पर हुई सनसनीखेज वारदात की पड़ताल की, जिसमें पता चला है कि संजू त्रिपाठी की कार के सामने पहले कार अड़ाकर उसे रोका गया। फिर पीछे से दूसरी कार में आए हमलावरों ने दनादन फायरिंग शुरू कर दी।
महज पांच मिनट के भीतर हमलावर इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटनास्थल पर आठ बार फायरिंग के सबूत मिले है, जिसमें से एक गोली मिस फायर भी हुई थी। इधर, घटना के 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इस मर्डर केस के पीछे सुपारी किलिंग की आशंका जताई जा रही है। वहीं, प्रारंभिक जांच में पुलिस को उसके छोटे भाई कपिल त्रिपाठी पर शक है।
दैनिक भास्कर ने इस घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों के साथ ही कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी के परिचितों से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि घटना करीब 4.15 बजे की है। सकरी बाइपास चौक में एक सफेद रंग की कार आकर रूकी। इसके पीछे संजू त्रिपाठी की एमजी हेक्टर कार आई, जिसे सफेद कार ने लेफ्ट साइड से ओवरटेक किया और सामने ले जाकर चकमा देने के लिए अचानक बंद कर दिया। संजू की गाड़ी की स्पीड ब्रेकर में कम हुई थी।
सामने कार देखकर उसने अपनी गाड़ी रोक दी। कुछ ही देर में उसके पीछे दूसरी कार आई, जिसमें से तीन से चार लोग उतरे और दोनों तरफ से संजू की कार में फायरिंग शुरू कर दी। वारदात के बाद सामने खड़ी कार बिलासपुर और पीछे वाली कार में सवार होकर हमलावर पेंड्रीडीह बाइपास की ओर भाग निकले। इस वारदार में संजू के कमर में एक गोली और तीन गोली सिर में लगी और मौके पर ही वह ढेर हो गया।
पहले रेकी फिर वारदात को दिया अंजाम
जिस तरीके से हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि पिछले कुछ दिनों से हमलावर संजू की रेकी कर रहे थे और मौके की तलाश में थे। यह भी माना जा रहा है कि हमलावर संजू का पीछा कर रहे थे।
कार के बॉडी में धंस गई गोली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संजू का पीछा करते आ रहे कार में हमलावर युवक सवार थे। जैसे ही उन्होंने देखा कि संजू की कार सामने आकर खड़ी हो गई है। पीछे की गाड़ी से दोनों तरफ से हमलावर उतरे और फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच एक गोली ड्राइवर सीट तरफ कार के बॉडी में जा धंसी। जिस तरीके से संजू पर हमला किया गया है। इससे तय है कि उसे दोनों तरफ से घेरकर निशाना बनाया गया है।
न्यायधानी में गोलीकांड: कांग्रेस नेता की सरेराह गोली मारकर ह्त्या, हमलावर फरार
