सरगुजा19 सितम्बर 2022: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर रविवार देर रात ग्राम गुमगा के पास मिनी ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र में हुआ है
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
पुलिस ने बताया कि सड़क पर खड़े ट्रक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही एक महिला समेत 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने बताया कि कार में 4 लोग सवार थे
मानवता शर्मसार : दुधमुंहे बच्ची को दूसरे के घर के सामने छोड़कर भागी मां, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं। वे ग्राम तारा के रहने वाले हैं। चारों किसी काम से अंबिकापुर गए थे और देर रात कार से अपने घर तारा लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम गुमगा के पास सड़क पर बेतरतीब खड़े ट्रक से कार जा टकराई। बताया जा रहा है कि जिस शख्स की मौत हुई है, वो कार चला रहा था। कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने कार में फंसे शवों को निकालवाया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
