आमने-सामने कार-बाइक की टक्कर, पिता और बेटे को आई गंभीर चोट
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जांजगीर-चांपा। जिले के हथनेवरा मुख्य मार्ग पर कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद कार खेत में जा उतरी है। जिसमें सवार पति-पत्नी और बच्चा सवार थे। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, चांपा थाना क्षेत्र के भोजपुर रेलवे लाइन निवासी चरमा साय देवांगन फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता है। शुक्रवार को वो अपने बेटे के साथ बम्हनीडीह के साप्ताहिक बाजार से कपड़ा बेचकर अपने घर वापस जा रहा था।
इस बीच चांपा की और से एक तेज रफ्तार वेगनार कार आ रही थी। हथनेवरा गांव के मुख्य मार्ग पर सामने से जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र सड़क किनारे दूर जा गिरे। कार चालक नियंत्रण खो दिया और खेत में जा उतरी। उसमें पति पत्नी और एक बच्चा बैठा हुआ था। घटना की जानकारी चांपा पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार जारी है। चांपा पुलिस ने कार मालिक विवेक त्रिपाठी को पकड़ा है। कार को भी जब्त किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।रायपुर मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश
