जीएसटी चोरी में कारोबारी गिरफ्तार: बोगस बिल से की करोडो का टैक्स चोरी, जीएसटी टीम ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार

रायपुर 1 अप्रैल 2022.  करोडो के टैक्स चोरी करने पर पर केंद्रीय जीएसटी की टीम ने एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जीएसटी अफसरों के अनुसार राजधानी में वासुदेव मित्तल ने मेसर्स साईनाथ इंटरप्राइजेस नामक फ़र्म से करोडो का लेनदेन किया। मित्तल ओडिशा के फर्मो से बोगस बिलो से फर्जी इनपुट से टैक्स क्रेडिट ले रहा था। जीएसटी टीम ने छापेमारी कर मित्तल की फर्म की जाँच की तो 31 करोड़ के लेनदेन में 5. 69 करोड़ रुपये के टैक्स चोरी की सामने आई। जिसके बाद जीएसटी टीम ने कारोबारी वासुदेव मित्तल को गिरफ्तार किया है।

प्रधान आयकर आयुक्त बीपी महापात्रा के अनुसार मेसर्स साईनाथ इंटरप्राइजेस फर्म का वासुदेव मित्तल संचालक है। ऐसे में टीम ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी जके बाद आरोपित ने 76 लाख रुपये का टैक्स जमा किया है।

 

जीएसटी फर्जीवाड़ा केस: GST को मिले दर्जन भर कंपनियों के दस्तावेज, ऑफिस का ठिकाना तलाशने में जुटी टीम..!

error: Content is protected !!