ओडिशा से रायपुर में गांजा की तस्करी करते ‘बंटी-बबली’ गिरफ्तार, कार के साथ 50 किलो गांजा जब्त
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
रायपुर 11 अगस्त 2024: ऑपरेशन निजात के तहत राजधानी पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कार में गांजा तस्करी करते बंटी और बबली में को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों को को पुलिस ने रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में 50 किलो से अधिक गांजे के साथ पकड़ा है और स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त किया है. जब्त मादक पदार्थ और कार की कीमत 15.50 लाख रुपये है. यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार,10 अगस्त को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली कि एक चार पहिया वाहन महासमुंद से रायपुर की ओर गांजा लाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी की. नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने मुखबिर बताए गए वाहन को रोका, जिसमें एक युवती और एक युवक सवार थे. पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सतीश अग्रवाल और कुमारी कामेश्वरी गोस्वामी बताया. कार की तलाशी लेने पर कार में अलग-अलग पैकेटों में 50 किलो 300 ग्राम गांजा पाया गया, जिसे ओडिशा से रायपुर लाया जा रहा था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 50 किलो से अधिक गांजा और गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार सी जी 04 पी बी 4532 जुमला कीमती लगभग 15 लाख 50,000 रूपये जब्त किया गया है.नक्सलियों ने उपसरपंच को उतारा मौत के घाट, दहशत में आकर महिला ने की आत्महत्या…
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- सतीश अग्रवाल (42 साल) निवासी कबीर नगर रायपुर
- कुमारी कामेश्वरी (18 साल) निवासी ग्राम रूही जामगांव, हाल पता – कबीर नगर
