दुर्ग 09 मई 2023. भिलाई स्टील प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर की लाश फांसी के फंदे पर मिली हैं, जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का नाम कृष्णकांत वर्मा (राजू) है, ग्राम सेलूद का निवासी था। राजू बीएसपी के टाइन सर्विसेस डिपार्टमेंट में कार्यरत था, वह बीएसपी के क्वार्टर रिसाली सेक्टर में रहता था। रविवार से वह अपने गांव सेलूद गया था, जहा उसने घर में फांसी लगा ली। मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट का खुलासा तो नहीं किया हैं, लेकिन आत्महत्या का कारण काम का अतिरिक्त प्रेशर होने की बात लिखी गयी हैं। शव का पोस्टमार्डम उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
गांजा तस्करों के शहरी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 3 स्मगलर गिरफ्तार
