रायपुर 23 नवम्बर 2022: भानुप्रतापुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के प्रभारी ने कांग्रेस को बड़ा चैलेंज दिया है। दरअसल कांग्रेस ने भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक ब्रम्हानंद पर नाबालिग से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसी मसले पर बृजमोहन का दिया बयान, बेहद बवाली है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को चुनाैती देते हुए कहा है कि अगर दम है तो ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करें, वो जेल में रहेंगे और हम लोग चुनाव जीतेंगे। हमें इस बात की चिंता नहीं है। कांग्रेस तो डरी हुई है, हाथ से भानुप्रतापपुर की सीट जाती दिख रही है, इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।
मोहन मरकाम हों अरेस्ट
बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि सबसे पहले तो झारखंड और छत्तीसगढ़ की पुलिस मोहन मरकाम को अरेस्ट करे। उन्होंने इस मामले में पीड़िता का नाम उजागर किया है। जबकि ऐसा करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का नियम है। केस डायरी में कहीं ब्रम्हानंद का नाम नहीं था। जानबूझकर कांग्रेस ने साजिश करते हुए उनका नाम शामिल किया है।
इस मामले में कोई समन नहीं मिला, क्या जमशेदपुर की पुलिस ने कभी काकेर के एसपी या चारामा थाने में संपर्क किया। ब्रम्हानंद इन्वॉल्व नहीं थे इसलिए कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस की वजह से आदिवासियों का 32 से 20 प्रतिशत आरक्षण हुआ। सर्व आदिवासी समाज विरोध कर रहा है। कांग्रेस घटिया राजनीती करते हुए आदिवासी को बदनाम करने का काम कर रही है।
झारखंड की सरकार के साथ मिलकर रची गई है साजिश
पूर्व मंत्री और भानुप्रतापपुर उप चुनाव के विधानसभा प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने भी कहा है कि पिछले दिनों झारखंड के विधायक रायपुर लाए गए थे, उसी कर्ज को अदा करने के लिए झारखंड की सरकार के साथ मिलकर ये साजिश रची गई है। झारखंड में इन्हीं की मिली जुली सरकार है, ये मिलकर षडयंत्र कर रहे हैं।
माेहन मरकाम ने लगाए थे ये आरोप
रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा से प्रत्याशी बनाए गए ब्रह्मानंद नेताम को लेकर मोहन मरकाम ने कहा कि उन पर झारखंड राज्य के जमशेदपुर जिले में केस दर्ज है। 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप कर उसे देह व्यपार में धकेलने का आरोप लगाते हुए मरकाम ने FIR की कॉपी भी मीडिया को दिखाई। घटना 2019 को बताई जा रही है। पीसीसी चीफ ने कहा कि पुलिस ने पहले 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद जांच में 10 से 12 आरोपी सामने आए, जिनमें भाजपा प्रत्याशी भी शामिल हैं। ”
मोहन मरकाम ने कहा कि जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध क्रमांक 84/2019 में 15 मई 2019 को पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने खुलासा किया कि पीड़िता ने एक डायरी में गैंगरेप के सभी आरोपियों के नाम लिखकर रखे थे। इस मामले में झारखंड पुलिस ने छतीसगढ़ से संबंध रखने वाले शीतल उर्फ सपना महतो, सुरेंद्र सिन्हा को महासमुंद से 2019 में ही गिरफ्तार किया था। ब्रह्मानंद नेताम का नाम पुलिस के द्वारा पेश चालान में भी शामिल है। मरकाम ने कहा कि जिस साल FIR दर्ज हुई थी, तब झारखंड में भाजपा की रघुबर दास की सरकार थी।
