रायपुर 9 जनवरी 2023: बीजेपी MLA बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है. उन्होंने वीडियो जारी कर जमकर हमला किया और कहा – भूपेश बघेल जो अपने मंत्रियों के प्रश्न का जवाब ना दे ,जो अपने अधिकारियों का प्रश्न का जवाब ना दे, उसे क्या कहेंगे जरा यह जनता को बता दें।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
वही धर्मांतरण के मुद्दे पर भूपेश बघेल सरकार को घेरते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, जब से कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में आई है तब से धर्मांतरण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई। लेकिन इस सरकार ने इसे रोकने के लिए कोई भी कठोर कदम नहीं उठाए। परिणाम स्वरूप आज नारायणपुर सहित पूरा प्रदेश धर्मांतरण की आग में जल रहा है और यह सरकार इसी आग में जलकर भस्म हो जाएगी।
पौने 4 साल सोते रहे अब अफसरों पर भड़कने से क्या होगा मुख्यमंत्री जी : बृजमोहन अग्रवाल
