Breaking: स्टाफ नर्स की हत्या का खुला राज ,इसलिए कर दी हत्या ,आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला गुनाह

जशपुर 23 सितम्बर 2022: कुनकुरी थाना क्षेत्र के टपकरा रोड स्थित श्रीनदी पुलिया के पास 24 वर्षीय युवती के सिर में लोहे का कुल्हाड़ी से कई बार वारकर हत्या करने वाले आरोपी मनोज कुमार को कुनकुरी पुलिस टीम ने चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्या का कारण त्रिकोणीय प्रेम संबंध है ।

जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में बताया कि उसका देवकी चक्रेश के साथ पिछले 3-4 साल से प्रेम संबंध है एवं लगातार मिलना-जूलना होता है, वे दोनों कुछ माह रायपुर में साथ में रह रहे थे। मृतिका का 08-10 माह पूर्व सी.एच.ओ. के पद पर कटंगखार में नौकरी लग जाने पर मृतिका रायपुर से वापस आ गई एवं कुछ दिन बाद मनोज कुमार भी वापस गांव में आ गया।

मृतिका का नौकरी लग जाने के बाद उसके व्यवहार में परिवर्तन होने पर आरोपी मनोज कुमार को संदेह होने लगा कि मृतिका का किसी अन्य के साथ प्रेम संबंध है। आरोपी मनोज कुमार कम्प्यूटर बैकग्राउंड का होने से वह मृतिका के व्हाट्सअप अकाउंट को हैक कर लिया एवं उसके सारे चैट को पढ़ने लगा एवं आरोपी मनोज कुमार का संदेह यकीन में बदल गया।

आरोपी मनोज कुमार बदला लेने की भावना से 22 सितम्बर को मृतिका एवं आरोपी दोनों अपने-अपने साधन स्कूटी एवं मोटर सायकल से कुनकुरी शॉपिंग के नाम पर निकले एवं आरोपी के द्वारा श्रीनदी खारीझरिया पुल के पास मृतिका की स्कूटी को रोककर अपने त्रिकोणीय प्रेम संबंध के बारे में मृतिका से पूछताछ किया जो मृतिका द्वारा कुछ नहीं बोलने पर गुस्से में आकर आरोपी मनोज कुमार ने अपने पास गमछा में छिपाकर रखे लोहे का कुल्हाड़ी से मृतिका के सिर में ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे मौके पर उसकी मृत्यू हो गई।

दिनदहाड़े नर्स की कुल्हाड़ी मार हत्या: खून से लथपथ सड़क पर मिली लाश, 22 वर्षीय युवती की हत्या.. मोबाइल से सुराग जुटाने में जुटी पुलिस!

मृतिका की मृत्यू हो जाने के पश्चात् मनोज कुमार वहां से जशपुर की ओर भाग गया था, जिसे पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया गया, पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लोहे का कुल्हाड़ी, 01 नग मोबाईल, गमछा, घटना समय पहने कपड़े को जप्त किया गया।

error: Content is protected !!