BREAKING: देवी की प्रतिमा में लगाई थी आग, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

मोहला-मानपुर 9 जून 2023: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. देवी प्रतिमा में आग लगाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देवी प्रतिमा में आग लगाने 4 आरोपी थे, जो अब सलाखों के पीछे हैं।

एसपी रत्ना सिंह द्वारा गठित एसआइटी की टीम ने मसले को सुलझाया. गिरफ्तार सभी ग्रामीण ग्राम सरखेड़ा के निवासी हैं। औंधी पुलिस के साथ एसआईटी लगातार मामले की तफ्तीश में जुटी थी।

आरोपियों के कब्जे से आगजनी और तोड़फोड़ में प्रयुक्त औजार भी बरामद कर लिए गए हैं। एडिशनल एसपी पुपलेश कुमार ने पुष्टि की है। बीते 2 जून को सरखेड़ा गांव में देवी प्रतिमा को खंडित कर आरोपियों ने जलाया था.

घटना के बाद से गांव और क्षेत्र में माहौल गरमाया गया था। दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। क्षेत्र में शांति कायम करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

बड़ा रेल हादसा टला, दुर्ग से रवाना हुई इस ट्रेन के AC कोच में लगी आग, यात्री सुरक्षित

error: Content is protected !!