लखनऊ 16 नवम्बर 2022: यूपी की राजधानी लखनऊ में युवक पर लड़की को चौथी मंजिल से फेंकने का आरोप लगाया गया है। लड़की के परिजनों ने कहा कि युवक सूफियान उनकी बेटी पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
परिवार ने पुलिस में जो शिकायत की है, उसके मुताबिक दुबग्गा में रहने वाले निधि गुप्ता (19) और सूफियान में प्रेम संबंध था। लड़की के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वे विरोध करने सूफियान के घर पहुंचे। लड़की के पिता रवि गुप्ता ने कहा- सूफियान ने निधि को 4 मंजिल से नीचे फेंक दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है। परिजन की तहरीर पर हत्या व जबरन धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज किया गया है। इस घटना पर हिंदूवादी संगठन भी आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।
पिता बोले- बेटी का ब्रेन वॉश करता था सूफियान
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को लखनऊ के दुबग्गा इलाके में हुई। आरोपी सूफियान और उसका परिवार फरार है। दुबग्गा के ब्लॉक 41 में रवि गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। ब्लॉक 40 में सूफियान और उसका परिवार रहता है।
रवि गुप्ता ने कहा, “सूफियान ने बेटी निधि को एक मोबाइल दिया था। सूफियान उसका ब्रेन वॉश कर रहा था। वो बेटी को इस्लाम अपनाने के लिए बरगला रहा था। हमने सूफियान के घर पर शिकायत की, मगर उसके परिवार ने कुछ भी सुनने से मना कर दिया। विवाद भी हुआ। इसी बीच निधि छत पर चली गई। उसके पीछे सूफियान भी भागता हुआ गया था।
इसके बाद हमें चीख सुनाई दी। हम लोग भागते हुए ऊपर छत पर पहुंचे। वहां सूफियान अकेला था। वह हमें धक्का देकर भाग गया। छत से नीचे झांकने पर हमें खून से लहूलुहान निधि जमीन पर तड़पती हुई दिखी। हम नीचे भागते हुए पहुंचे। निधि को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मां ने कहा- इन लोगों ने मेरी बेटी छीन ली
निधि की मां लक्ष्मी गुप्ता ने आरोप लगाया, “सूफियान निधि पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था। इनकार करने पर सूफियान ने उसे छत से फेंक दिया। इन लोगों ने मेरी बेटी छीन ली। निधि अपनी नानी के घर कुछ दिन पहले गई थी। वापस आने के बाद वो सूफियान से मिलती नहीं थी। सूफियान से बातचीत भी नहीं कर रही थी। इसी बात को लेकर सूफियान गुस्से में था।
वो हम लोगों से झगड़ा करता और जान से मारने की धमकी भी देता था। पहले भी दोनों परिवार के लोगों के बीच कहासुनी हो चुकी थी। मामला थाने तक पहुंचा था। उस वक्त पुलिस ने सूफियान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।
“लड़की के मामा बोले- सूफियान ने कहा था कार में आग लगा दूंगा
निधि के मामा अनुज मंगलवार को अपनी बहन के घर में ही थे। विवाद के दौरान उन्होंने सूफियान को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सूफियान ने जान से मारने की धमकी दी थी। कहा था कि कार में आग लगा देगा। मामले में इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि सूफियान और उसके परिवार की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
