ब्रेकिंग: ईडी ने होटल कारोबारी ढेबर को किया गिरफ्तार, मेडिकल के बाद कोर्ट में किया पेश।

रायपुर 06 मई 2023.  प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने होटल कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है। वे राजधानी के महापौर एजाज ढेबर के भाई है, उन्हें सुबह वीआईपी रोड के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने बीते महीने उनके आवास और कार्यालय में छापेमारी किया था। ईडी की टीम आज सुबह वीआईपी रोड के होटल में सीआरपीएफ जवानो के साथ पहुंचे और उन्हें उनके रूम से गिरफ्तार किया है। ईडी ने मेडिकल उपरांत उन्हें विशेष न्यायाधीश अजय राजपूत की कोर्ट में पेश किया है। ईडी रिमांड मांग सकती है।

 

error: Content is protected !!