BREAKING: मवेशी तस्कर के बाड़ी में 2 दर्जन गायों की मौत, भूख-प्यास से गई जान, आरोपी मौके से फरार…

मुंगेली 24 सितम्बर 2022: जिले के नगर पंचायत पथरिया में भूख प्यास से 2 दर्जन से अधिक गायों की मौत हो गई और उतने ही गायो की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मामला पथरिया का है जहा वार्ड 14 में एक घर में गायो को रखा गया था। जानकारी के अनुसार मवेशी तस्कर ने तस्करी के लिए इन मवेशियों को अपने बाड़ी में दलदल से भरे कीचड़ में बदत्तर हालत में रखा था, जहां चारा पानी के अभाव में करीब मवेशियों की मौत हुई है।

प्राथमिक जांच में ये बात सामने आ रही है कि चारा और पानी का इन मवेशियों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया था, जिससे तड़प-तड़पकर इन बेजुबानों की मौत हो गई है। इस भयावह स्थिति देख लोगों मे आक्रोश है, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई। एसडीएम प्रिया गोयल ने बताया कि

“मृत मवेशियों के पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है, कथित मवेशी तस्कर फरार है… पशुक्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।”

गाय काटते परिवार पकड़ाया: मौके पर सिर, चारों पैर और दूसरे अंग बरामद, ससुर-बहू और बेटी गिरफ्तार, बेटा फरार

error: Content is protected !!